खुलासा: जानिए शादी के बाद पति-पत्नी की शक्ल क्यों भाई-बहन की तरह दिखने लगती हैं

शादी के बाद शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते है लेकिन कई बार शक्ल भी एक जैसी दिखने लगती है। आपने भी कभी न कभी यह जरूर महसूस किया होगा कि शादीशुदा जोड़ों और यहां तक कि आपके जीवनसाथी और आपकी शक्ल भाई-बहन की तरह मिलती है। यह जानकर आप अपने दांतों तले अंगुली दबा लेगीं कि शादीशुदा कपल के एक जैसे दिखने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है।

भाई-बहन की तरह क्यों दिखने लगती हैं शक्ल
एक अध्ययन में जब नवविवाहित जोड़ों की फोटो की तुलना उनकी 25 वर्ष बाद की फोटो से की गई तो एक और दिलचस्प तथ्य सामने आया कि समय गुजरने के साथ पति-पत्नी एक जैसे दिखाई देने लगते हैं। वैज्ञानिकों ने इसकी वजह सुखी जीवन व्यतीत करना और साथ हंसना-रोना बताई।
यह भी पढ़ें: बातों से पता करें बॉयफ्रेंड आपसे प्यार करता है या फिर है टाइम पास

अगर आपका जीवनसाथी अक्सर हंसता है और आपको भी हंसाता है तो आप दोनों की मुस्कान एक जैसी प्रतीत होनी शुरू हो जाती है। यकीनन यह एक अच्छा संकेत है और इस बात को पुख्ता करता है कि जो कपल साथ हंसते हैं, वे हमेशा साथ रहते हैं।
पेन्सेल्विनिया यूनिवर्सिटी, बोस्टन यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की ओर से की गई एक रिसर्च में सामने आया है कि विवाहित जोड़ों की शक्लें इसलिए मिलती हैं क्योंकि अपने ही कुल में रिश्ता करना मानवीय स्वभाव है।





