क्या पाकिस्तान की जगह लेगा युगांडा? आईसीसी के एक फैसले से उलट सकता है पासा

पाकिस्तान ने 1 फरवरी को ये एलान किया कि वो टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा तो लेंगे, लेकिन इंडिया के खिलाफ टी20 World Cup के ग्रुप स्टेज मैच (15 February 2026) को बॉयकॉट करेंगे। सरकार के इस एलान से उन सभी अटकलों पर तो पूर्ण विराम लगा, जिसमें उनके टूर्नामेंट में न हिस्सा लेने की चर्चा हो रही थी। पाकिस्तान सरकार ने ये फैसला बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद लिया, क्योंकि उन्होंने भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था।

T20 World Cup 2026: क्या पाकिस्तान टीम को सस्पेंड करेगा ICC?

दरअसल, बीसीबी ने आईसीसी से ये गुजारिश की थी कि वो टीम के मैच भारत से बाहर शिफ्ट कर दें, लेकिन आईसीसी ने उनकी एक न सुनी। इस दौरान बांग्लादेश को सिर्फ मिला तो पाकिस्तान का साथ, लेकिन कुछ नहीं बदला गया। अंत में बांग्लादेश को ही टूर्नामेंट से हटना पड़ा और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला।

अब बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद पाकिस्तान ने एक नया ड्रामा शुरू कर दिया। आईसीसी पाकिस्तान के इंडिया के खिलाफ मैच बॉयकॉट (Pakistan vs India Boycott) फैसले से खुश नहीं है और उन्हें इस फैसले के बाद चेतावनी भी दी है। इतना ही नहीं, आईसीसी आज 24 घंटे के अंदर इसको लेकर मीटिंग भी कर सकता है। अगर पाकिस्तान अपनी जिद पर यूं ही उड़ा रहा तो उन पर आईसीसी कड़े प्रतिबंध लगा सकता है। 

सबसे पहला पाकिस्तान के मैच के अंक जा सकते हैं। दूसरा नेट रन रेट चला जाएगा। तीसरा विदेशी खिलाड़ी PSL से दूर हो सकते हैं। चौथा एशिया कप से बाहर होने का भी खतरा है और द्विपक्षीय सीरीज पर ब्रेक लग सकता है। इतना ही नहीं, उनका करोड़ों का नुकसान होना तय है। 

अगर पाकिस्तान सस्पेंड हुआ तो किस टीम को मिलेगा मौका?

अगर आईसीसी पाकिस्तान (ICC Set to take Strict Action on Pakistan Cricket Team) के खिलाफ सख्त एक्शन लेती है और उन्हें टूर्नामेंट से सस्पेंड करती है तो युगांडा टीम के ज्यादा चांस है कि उन्हें टी20 विश्व कप में जगह मिल जाएगी, क्योंकि वो हिस्सा लेने वाले 20 देशों के बाहर सबसे उच्च रैंकिंग वाली टीम है। ऐसा ही तब फॉलो किया गया था जब स्कॉटलैंड ने हाल ही में टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह ली थी। 

इतना ही नहीं कुछ ऐसी खबरें भी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि अगर पाकिस्तान को टी20 विश्व कप से सस्पेंड कर दिया जाता है तो बांग्लादेश सरप्राइज एंट्री कर सकता है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होने हैं, जो बांग्लादेश के अनुरोध के अनुरूप होगा। हालांकि, आईसीसी द्वारा बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर लिए गए रुख को देखते हुए, टूर्नामेंट में उनकी वापसी की संभावना बहुत कम है।

Back to top button