क्या ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठ काले हो जाते हैं

अक्सर लोगों को आपने कहते सुना होगा कि ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठ काले हो जाते हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, आज हम इसी बारे में आपको बताएंगे।

लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसके बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा होता है। हर उम्र की महिलाएं और लड़कियां भले ही कुछ मेकअप करें या न करें, लेकिन लिपस्टिक का इस्तेमाल अवश्य करती हैं। हर महिला के पास लिपस्टिक का शानदार कलेक्शन भी होता है।

यदि आप भी हर दिन लिपस्टिक इस्तेमाल करती हैं, तो आपने भी कभी न कभी लोगों के मुंह से सुना होगा कि लिपस्टिक ज्यादा मत लगाओ। इससे होंठ काले हो जाते हैं। आज हम इसी बारे में बात करेंगे। जी हां, हम आज आपको इस कथन की सच्चाई बताएंगे कि क्या सच में लिपस्टिक लगाने से होंठ काले होते हैं ?

क्या है सच्चाई ?
सबसे पहले जान लेते हैं कि क्या सच में ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठ काले हो जाते हैं तो इसका जवाब है हां कुछ हद तक। अगर लिपस्टिक का इस्तेमाल गलत तरीके से किया जाए इसका गलत प्रभाव होंठों पर अवश्य ही पड़ेगा। लिपस्टिक के इस्तेमाल के गलत तरीके क्या हैं आइए आपको अब इस बारे में बताते हैं…..

रात को लिपस्टिक लगाकर सोना
अक्सर महिलाएं जल्दबाजी के चक्कर में लिपस्टिक लगाकर सो जाती हैं, जबकि ऐसा कतई नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से लिपस्टिक में पाए जाने वाले तत्व होंठों पर जम जाते हैं, जिससे धीरे-धीरे होंठों का कालापन बढ़ जाता है।

दिन में कई बार लिपस्टिक लगाना
दिन में कुछ समय बिना लिपस्टिक के रहने की भी आदत डालें। लगातार लिपस्टिक लगाकर रखने से भी होंठों का कालापन बढ़ने लगता है। इससे होंठ धीरे-धीरे काफी ज्यादा रूखे भी हो जाते हैं। इसलिए दिन में बार-बार लिपस्टिक कभी न लगाएं।

सस्ती लिपस्टिक का इस्तेमाल
बाजार में 50-100 रुपये में भी बड़ी ही आसानी से लिपस्टिक मिल जाती है। जिनमें तमाम तरह के केमिकल मिले होते हैं। ये केमिकल आपके होंठों को न सिर्फ काला करने का दम रखते हैं, बल्कि इनसे होंठों पर फंगल इंफेक्शन का खतरा भी होता है।

कैसे करें बचाव ?
यदि आप अपने होंठों को काला होने से बचाना चाहते हैं तो हमेशा अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक चुनें। लिपस्टिक खरीदते समय उसमें मौजूद तत्वों के बारे में अवश्य पढ़ें, ताकि किसी तरह की एलर्जी का खतरा आप पर न रहे। कभी भी लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम या प्राइमर लगाएं, ताकि आपके हों रूखे न हो जाएं। हर रोज सोने से पहले रात में लिपस्टिक साफ करके होंठों को मॉइस्चराइज करें।

Back to top button