क्या आप भी खाने के साथ रोजाना खातें है अचार और चटनी, तो जान लें सेहत के लिए क्या है बेहतर?

लंच हो या डिनर, खाने के साथ अगर चटनी या अचार मिल जाए तो बस बात ही कुछ और हो। अचार खाने के शौकिन लोग घर में अलग-अलग चीजों का अचार रखते हैं। बहुत सारे लोग अचार और चटनी खाने से परहेज करते हैं, क्योंकि वे इसे सेहत के लिए अच्छा नहीं मानते। वहीं कुछ लोगों का मन करते हुए भी वो खुद को इसमें तेल और नमक देखकर इसे खाने से बचते हैं। आज हम आपको बताएंगे अचार और चटनी खानी चाहिए या नहीं और इनमें क्या खाना होता है हेल्दी…क्या आप भी खाने के साथ रोजाना खातें है अचार और चटनी, तो जान लें सेहत के लिए क्या है बेहतर?

अगर आप भी अचार में मौजूद तेल और नमक को देखकर उसे इग्नोर करते हैं तो अब आगे से आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। अचार फर्मेंटेशन से बनते हैं। इनमें इस्तेमाल किए गए तेल और नमक में अच्छे बैक्टीरिया पनपते हैं जो हमारी आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हमारे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट होते हैं।

आप चाहे तो अचार को बनाते समय उसमें नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाला सरसो का तेल भी हमारे लिए अच्छा होता है। जिन सब्जियों से हम अचार बनाते हैं उनमें विटमिन ए, बी12, सी, ऐंटीऑक्सिडेंट और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है। अचार का सेवन करने से पेट की गड़बड़ी, गैस की परेशानी और एनीमिया में राहत मिलती है। इसलिए अचार हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

चटनी स्नैक्स के साथ खाए जाने वावी सॉस और डिप्स की तुलना में कई ज्यादा बेहतर होती है। कई लोग जब घर पर पकोड़े बनाते हैं तो साथ में टोमेटो कैचअप खाते हैं, लेकिन ये हमारी सेहत पर बुरा असर करती है। इसकी बजाय पुदीने की चटनी खा सकते हैं। चटनी की सबसे अच्छी बात यह भी होती है कि ये ताजी चीजों से बनती है।

चटनी में इस्तेमा होने वाली चीजें जैसे लहसुन, अदरक, प्याज और धनिया, ये सभी चीजें ताजी होती हैं और हमारी सेहत के लिए अच्छी भी होती हैं। चटनी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर को तमाम बीमारियों से बचाते हैं। इनमें मौजूद एंजाइम हमारे पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button