क्या आप जानते है विदेशों से अच्छी हैं गोवा की ये जगहें…

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है, लेकिन अब खूबसूरती और बीच के लिए दुनिया भर में काफी फेमस है। पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और मशहूर स्थापत्य के लिये पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। मगर क्या आपको पता है कि गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था। जी हां, पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया है।

गोवा पर प्रकृति काफी मेहरबान है। ऐसे में यहां आप नेचुरल ब्यूटी का लुफ्त उठा सकते हैं। वैसे भी गोवा के स्थानीय लोगों का मुख्य बिजनेस पर्यटन ही है। गोवा आकर आपको किसी विदेशी शहर से कम नहीं है। वैसे क्या आपको पता है कि गोवा में लगभग 40 समुद्री तट है। इनमें से कुछ समुद्र तट अंर्तराष्ट्रीय स्तर के हैं। यही कारण है कि गोवा की विश्व पर्यटन मानचित्र के पटल पर अपनी एक अलग पहचान है।

गोवा में पर्यटकों की भीड़ सबसे अधिक गर्मियों के महीनें में होती है। जब यह भीड़ समाप्त हो जाती है तब यहां शुरू होता है ऐसे सैलानियों के आने का सिलसिला जो यहां मानसून का लुत्‍फ उठाना चाहते हैं। गोवा की मनभावन बीच काफी फेमस है। यहां मानसून में पर्यटकों की भीड़ काफी देखने को मिलती है। अगर यहां आने के बाद मौसम आपका साथ से तो बागाटोर बीच, अंजुना बीच, सिंकेरियन बीच, पालोलेम बीच जैसे अन्य सुंदर सागर तट देखने जरुर जाएं।

गोवा में बीच के अलावा आप यहां के मंदिरों का भी भ्रमण कर सकते हैं। गोवा में श्री कामाक्षी, सप्तकेटेश्‍वर, श्री शांतादुर्ग, महालसा नारायणी, परनेम का भगवती मंदिर, महालक्ष्मी जैसे और भी कई मंदिर हैं, जहां आप अच्छे से घूम सकते हैं। साथ ही, आप मांडवी नदी के तट पर बसे पणजी शहर में शाम के समय रिवर क्रूज का आनंद ले सकते हैं।

Back to top button