कोरोना से ठीक हुए मरीजों में बढ़ रही ये खतरनाक बीमारियां, रहें सावधान

कोरोना संक्रमण को मात देने वाले लोग सामान्य मरीजों के बीच जाकर चिकित्सकीय परामर्श नहीं ले सकेंगे। निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए मरीजों के लिए अलग से ओपीडी सेवा शुरू होगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रणदीप सिंह पूनिया ने सभी निजी अस्पताल प्रबंधन को निर्देश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें- सुशांत केस: NCB की मुंबई में ताबड़तोड़ छापेमारी, ड्रग्स मामले में हो सकता है बड़ा खुलासा?
जारी निर्देश में कहा गया है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे के साथ ही स्वस्थ होने वालों में भी तेजी आई है। हालांकि संक्रमण को मात देने वाले मरीजों में हृदय, तंत्रिका संबंधी, गुर्दा सहित अन्य परेशानियां बढ़ रही हैं। ऐसे में उनका सामान्य मरीजों की ओपीडी में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना घातक हो सकता है। सामान्य ओपीडी में कोरोना संक्रमित मरीज भी मौजूद हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘सैमसंग डेज’ सेल: Samsung galaxy note 20 पर धांसू ऑफर, मिलेगी इतने तक की छूट
बता दें कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके लोग भी दोबारा संक्रमित हो रहे हैं। ये लोग संक्रमण से लिहाज से बहुत संवेदनशील माने जा रहे हैं। इससे इनके लिए अलग से ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
The post कोरोना से ठीक हुए मरीजों में बढ़ रही ये खतरनाक बीमारियां, रहें सावधान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





