केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का हार्ट अटैक से निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की माता के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर लिखा कि ईश्वर, डॉ. हर्षवर्धन की माता की आत्मा को शांति दें। इस दुख की घड़ी में इस परिवार को पीड़ा सहन करने की शाक्ति प्रदान करें।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा कि डॉ. हर्षवर्धन की माता के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को पीड़ा सहन करने की शाक्ति दें।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ट्वीट कर लिखा कि डॉ. हर्षवर्धन की माता के निधन का अत्यंत दुखद समाचार मिला है। मैं उनके चरणों में अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने ट्वीट कर लिखा कि हर्षवर्धन की माता की असामयिक मृत्यु की दुखद जानकारी मिली। भगवान विष्णु से प्रार्थना है कि उनकी माता की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।
हर्षवर्धन की माता का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। अपने माता के निधन की जानकारी खुद हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी।
The post केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का हार्ट अटैक से निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





