कृषि विधेयकों पर राज्यसभा में अभूतपूर्व हंगामा, तोड़े गए माइक, फाड़े गए कागज

 
नई दिल्ली। कृषि विधेयकों पर आज राज्यसभा में अभूतपूर्व हंगामा हुआ। माइक तोड़े गए और कागज फाड़े गए। विपक्ष के मतविभाजन और सदन की कार्यवाही टालने की मांग ठुकराए जाने पर विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। ध्यातव्य है कि कृषि विधेयकों के खिलाफ किसान पुरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं।

रविवार को राजयसभा में चर्चा के दौरान शिरोमणि अकाली दल के नरेश गुजराल ने कृषि विधेयकों को पंजाब के किसानों के खिलाफ बताते हुए उन्हें प्रवर समिति में भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को कमजोर नहीं समझना चाहिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने दोनों विधेयकों को किसानों के हित में बताते हुए कहा कि इससे उन्हें बेहतर बाजार मिल सकेगा।
राज्यसभा में कृषि विधेयकों को राज्यसभा में पेश करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ये दोनों बिल ऐतिहासिक हैं और किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले हैं। किसान अपनी फसल किसी भी जगह पर मनचाही कीमत पर बेचने के लिए आजाद होगा। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों से किसानों को महंगी फसलें उगाने का अवसर मिलेगा।
कांग्रेस, सपा, कांग्रेस और टीएमसी सांसद ने कृषि विधेयकों का विरोध किया। इस दौरान आप और टीएमसी के सांसद वेल में पहुंच गए और उन्होंने सभापति के माइक को तोड़ दिया और कागज फाड़े। विपक्षी सदस्य मतविभाजन और सदन की कार्यवाही टालने की मांग कर रहे थे।
 
The post कृषि विधेयकों पर राज्यसभा में अभूतपूर्व हंगामा, तोड़े गए माइक, फाड़े गए कागज appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button