कुछ इस तरह से गुजरा पृथ्वी के करीब से Asteroid, सामने आई ये ताजा रिपोर्ट…

पृथ्वी अब सुरक्षित है। 19 हजार किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से विशाल एस्टेरॉयड Asteroid (1998 OR2) उल्का पिंड आज एक निश्चित दूरी पर पृथ्वी के करीब होकर गुज़र गया है। इसके आगे बढ़ने पर दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली है। 1998 OR2 नाम का यह एस्टेरॉयड 29 अप्रैल को पृथ्वी के पास आने वाला था और करीब महीने भर से लोगों की निगाहें इस पर थीं। वैसे तो यह 40 लाख मील के फासले से निकल गया लेकिन इसकी ट्रांजेटरी के चलते वैज्ञानिकों को यह आशंका थी कि यह संभावित रूप से घातक हो सकता है। इसके बारे में सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म थी और कई लोग इससे पृथ्वी की टक्कर और उसके बाद बड़ी तबाही के दावे कर रहे थे। लेकिन अब इन सब बातों पर विराम लग गया है। यह एस्टेरॉयड गुजर चुका है और पृथ्वी अब महफूज़ है। NASA इसके मूवमेंट पर पूरी नज़र बनाए हुए था। यदि यह अपनी कक्षा से थोड़ा भी हिलता तो यह मुसीबत पैदा कर सकता था। यह ईस्टर्न टाइम के अनुसार बुधवार सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर और भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे के आसपास पृथ्वी के निकट होकर गुज़रा।

59 साल बाद फिर लौटेगा यही एस्टेरॉयड
यही उल्का पिंड आज से 59 साल बाद यानी वर्ष 2079 में वापस सौर मंडल में आएगा। अरेबिको वेधशाला के स्पेशलिस्ट फ्लेवियन वेंडीटी का कहना है कि 2079 में यह खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि तब इसकी पृथ्वी से दूरी महज 3.5 गुना ही रह जाएगी। यानी अभी इसकी आर्बिट का निरीक्षण एवं अध्ययन जरूरी है क्योंकि भविष्य में यह कभी भी पृथ्वी के लिए बड़ा संकट बन सकता है।
एक अन्य छोटा एस्टेरॉयड भी आ रहा था
इस बड़े एस्टेरॉयड के अलावा पृथ्वी की तरफ एक कम आकार का अन्य एस्टेरॉयड भी आ रहा था। NASA Asteroid Watch ने बताया कि Tiny #asteroid 2020 HS7 आज से लगभग 23,000 मील / 36,400 किमी की दूरी पर है। यह ईस्टर्न टाइम दोपहर 3 बजे से ठीक पहले पृथ्वी को सुरक्षित रूप से पार करके आगे बढ़ गया। 2020 HS7 से हमारे ग्रह के लिए कोई खतरा नहीं है, और इस आकार के छोटे क्षुद्रग्रह सुरक्षित रूप से प्रति माह कुछ समय पृथ्वी से गुजरते हैं। 2020 एचएस 7 (4-6 मीटर व्यास वाले) जैसे छोटे एस्टेरॉयड काफी छोटे हैं कि अगर वे पृथ्वी के साथ टकराते भी हैं तो पृथ्वी के वातावरण में ही नष्ट हो जाएंगे। भविष्य में संभावित खतरों से पृथ्वी की रक्षा के लिए हमारे #planetarydefense विशेषज्ञ लगातार आसमान की ओर देख रहे हैं।
विशाल उल्का पिंड 1998 OR-2 को लेकर हर अपडेट यहां मिलेगी
नासा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल नासा एस्टेरॉयड वॉच पर इस एस्टेरॉयड से जुड़ी सारी ताजा जानकारी व अपडेट उपलब्ध है। विश्व भर के लोगों के मन में यदि इसे लेकर कोई सवाल, जिज्ञासा है तो उसके लिए भी खुला मंच रखा गया है। कोई भी यहां अपने सवाल पूछ सकता है जिस पर नासा के विशेषज्ञ जवाब देंगे और जिज्ञासा मिटाएंगे।