किसानों के लिए आज का दिन है खास, PM Ksian Yoajan के पूरे हुए 7 साल

देश के करोडो़ं किसानों के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज ही के दिन किसानों के लिए सबसे बड़ी योजना PM Kisan Yojana की शुरुआत हुई थी। 24 फरवरी 2029 को केंद्र की मोदी सरकार ने इस योजना को शुरू किया था। इस योजना के 7 साल पूरे होने पर किसान सम्मान निधि के सोशल मीडिया हैंडल पर भी इसकी जानकारी शेयर की गई है।

22वीं किस्त के इंतजार के बीच PM Kisan Yojana के 7 साल पूरे हुए हैं। अब किसानों को ऐसी उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उनके खाते में इस योजना की अगली किस्त भेज सकती है। पिछले साल 24 फरवरी को ही सरकार ने इस योजना के 6 साल पूरे होने पर 19वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी थी।

क्या खत्म होगा PM Kisan Yojana की अगली किस्ता का इंतजार?
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी। 21वीं किस्त के जारी होने के बाद से ही किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। अभी तक 22वीं किस्त को लेकर सरकार ने कोई एलान नहीं किया है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सरकार होली से पहले किसानों के खाते में इस योजना के 2-2 हजार रुपये सीधे डीबीटी के जरिए भेज सकती है।

आज से 7 साल पहले ही शुरू हुई PM-KISAN योजना के जरिए देश के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। साल में 3 किस्तों के जरिए इस योजना के तहत 2-2 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है। DBT के जरिए सीधे किसानों के खाते में इसका पैसा भेजा जाता है।

Back to top button