कालिंदी एक्सप्रेस में हुआ बड़ा धमाका, जैश एजेंट ने खत लिखकर PM मोदी को दी यह धमकी

कानपुर से 40 किमी दूर बर्राजपुर (शिवराजपुर) रेलवे स्टेशन पर बुधवार देरशाम कालिंदी एक्सप्रेस (14723) की जनरल बोगी के शौचालय के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके से शौचालय और बैटरी बैकअप बॉक्स के परखचेे उड़ गए। बोगी में भी थोड़ा नुकसान हुआ। कोई हताहत नहीं हुआ। धमाके से ट्रेन और स्टेशन पर हड़कंप मच गया। यात्री उतर कर भागने लगे।कालिंदी एक्सप्रेस में हुआ बड़ा धमाका, जैश एजेंट ने खत लिखकर PM मोदी को दी यह धमकी

एटीएस ने शुरुआती जांच में कम तीव्रता के बम से विस्फोट की आशंका जताई है। धमाके वाली जगह प्लास्टिक के बैग में जैश-ए-मोहम्मद एजेंट के नाम से धमकी भरा लेटर मिला है। इसमें कानपुर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच को उड़ाने की धमकी दी गई है। कोडवर्ड में लिखी एक डायरी भी मिली है। छानबीन के बाद रात 11:06 बजे ट्रेन आगे रवाना कर दी गई।

कालिंदी एक्सप्रेस भिवानी हरियाणा के लिए कानपुर सेंट्रल से बुधवार शाम 5:30 बजे रवाना हुई थी। देर शाम 6:40 मिनट पर ट्रेन बर्राजपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन रुकने से कुछ सेकेंड पहले ही सबसे पीछे लगी जनरल बोगी के शौचालय के पास धमाका हो गया। धमाके की आवाज से ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई। बोगियों से चीखते-चिल्लाते यात्री इधर-उधर भागने लगे।

डायरी में नंबर गेम में कुछ कोडवर्ड भी लिखे गए हैं

मौके पर सबसे पहले जीआरपी पहुंची और फिर शिवराजपुर पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉयड, फोरेंसिक टीम, एटीएस और तमाम अधिकारी पहुंचे। एटीएस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में बोगी में बारूद के कुछ अवशेष मिले हैं। बोगी में हुए नुकसान को देखकर इससे आशंका जताई जा रही है कि कम तीव्रता वाले बम या पटाखे से विस्फोट किया गया है।

तलाशी के दौरान उसी बोगी में एक डायरी भी एटीएस को मिली है। डायरी में मक्कड़पुर गांव का नाम लिखा है। वहां के आधा दर्जन से अधिक लोगों के नाम लिखे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक डायरी में नंबर गेम में कुछ कोडवर्ड भी लिखे गए हैं।

अधिकारी कोडवर्ड को तोड़ने की जद्दोजहद में लग गए हैं। एटीएस की टीम को टॉयलेट के पास से आधा बोरी मीट भी बरामद हुआ है। मीट की जांच करवाई जाएगी। एसएसपी के मुताबिक अभी और जांच की जा रही है। कालिंदी एक्सप्रेस में कम तीव्रता का विस्फोट हुआ है। पुलिस के साथ एटीएस ने जांच शुरू कर दी है।

Back to top button