कान में हो रहा था दर्द, पता चला कारण तो डॉक्टर के भी उड़ गये होश

ज्यादातर लोग छोटी-छोटी समस्याओं के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं. डॉक्टर के पास जाने के बजाय इंटरनेट पर सर्च कर दवाई लेना लोगों को ज्यादा आसान लगता है. लेकिन इंटरनेट पर देखकर बीमारी का इलाज करना भारी भी पड़ सकता है.

ऐसा ही कुछ हुआ चीन के एक व्यक्ति के साथ.कांगे नाम का एक व्यक्ति डॉक्टर के पास अपने कान में दर्द की समस्या लेकर गया था. इलाज के दौरान डॉक्टर को कांगे की बाईं कान में सफेद रंग की कोई चीज दिखी.डॉक्टर को लगा कि कांगे की कान में इंफेक्शन फैल गया है और इसकी वजह से कान में सूजन आ गई है.

यह भी पढ़ें: 5 रुपए का ये सिक्‍का बिक रहा 1.45 लाख में, है तो अभी यहां करें संपर्क

इलाज के दौरान कांगे ने डॉक्टर से जो कुछ शेयर किया वो सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गए.कांगे ने बताया कि उसने इंटरनेट पर पड़ा था कि लहसुन अच्छा एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है और इसे कान में रखने से कान में कभी कोई समस्या नहीं होती है.कान का इंफेक्शन दूर करने के लिए कांगे ने कान में लहसुन डाल लिया जो दो महीने तक कान में ही रहा.इतने दिनों तक कान में लहसुन रखने की वजह से उसकी दुर्गंध से उसे हर समय सिर दर्द की समस्या रहती थी और कान में दर्द भी बढ़ने लगा था.जब दर्द सहा नहीं गया तो आखिरकार कांगे को डॉक्टर के पास आना पड़ा. डॉक्टर ने कांगे की कान से दो महीने से पड़े लहसुन को बाहर निकाला और कान की सूजन कम करने की दवा दी.

डॉक्टर ने कांगे को चेतावनी भी दी कि आगे से वो किसी भी बीमारी का इलाज खुद से इंटरनेट पढ़कर न करे.डॉक्टर ने कहा कि इंटरनेट पर लिखी बातें पूरी तरह सच नहीं होतीं और सिर्फ इन्हें पढ़कर खुद का इलाज करना जान से खेलने की तरह है.

Back to top button