कानपुर: कोरोना संकट के बीच सन्नाटे में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टनमी

बाजारों में जरूर महिलाओं की भीड़ उत्साहित दिखी
कानपुर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मंगलवार को कानपुर शहर के मंदिरों में विधिवत रूप से मनाया गया। बुधवार को भी लोग घरों में जन्मोत्सव मनाएंगे। बाजारों में आज महिलाओं की भीड़ कोरोना से भयमुक दिखी। महिलाओं ने शिवाला आदि बाजारों अपने प्रभू के वस्त्र, मुरली, जेवर मोरपंख और मेवे, फल आदि की खरीदारी की।
जबकि शहर के प्रसिद्ध जेके मन्दिर व इस्कॉन आदि मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा। कोरोना संक्रमण के भय व प्रशासन की अनुमति न मिलने से भक्तों की भीड़ मंदिरों में नही दिखी। मंदिरों में पुजारियों ने चंद भक्तो के श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की पूजा अर्चना की।कल शहर के लोग अपने घरों में जन्मोत्सव मनाएंगे।





