कम हुआ Toll Tax, हरियाणा में यहां लागू हुई नई दरें

देशभर के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यूनिफार्म पॉलिसी के तहत टोल टैक्स की दरों में संशोधन किया है। नई दरें शुक्रवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही टोल कंपनियों ने भी अपने सिस्टम में दरों को अपडेट कर दिया है। अब यात्रियों को एक फेरे में 5 से 25 रुपये तक की बचत होगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा पहले की तुलना में सस्ती पड़ेगी।
हिसार जिले के रामायण, लांधड़ी, चौधरीवास और बाडो पट्टी टोल प्लाजा सहित कई टोल स्थलों पर संशोधित दरें लागू हो चुकी हैं। NHAI के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ने हाल ही में सभी परियोजना निदेशकों को निर्देश दिए थे कि नई दरों को 2011-12 को महंगाई दर का आधार वर्ष मानकर तय किया जाए।
शुक्रवार रात से नई दरें हुई लागू
NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने बताया कि संशोधित दरें शुक्रवार रात से प्रभावी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि नई पॉलिसी से यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी और टोल वसूली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।





