कभी भी जारी हो सकती है आरआरबी ग्रुप डी इंटीमेशन स्लिप

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप D लेवल 1 भर्ती सीबीटी एग्जाम के लिए कभी भी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए जारी की जा सकती है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे ऑनलाइन माध्यम से सिटी स्लिप जारी होते ही आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in से लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।
सिटी इंटीमेशन स्लिप द्वारा अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे और अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

परीक्षा इस डेट से होगी स्टार्ट
आरआरबी की ओर से ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 17 नवंबर से लेकर दिसंबर 2025 के अंत तक आयोजित की जाएगी।

एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कब होंगे उपलब्ध
आवेदनकर्ताओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जायेंगे, ऐसे में उम्मीद है कि प्रवेश पत्र 14 नवंबर को जारी कर दिए जायेंगे। ध्यान रखें कि सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकेगा। इसलिए जब भी आप एग्जाम देने जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स
स्टेप 1: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटी इंटीमेशन स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्डएवं दिया गया कैप्चा भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4: अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी एग्जाम पैटर्न
आरआरबी की ओर से एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) माध्यम में संपन्न करवाया जायेगा। प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में गणित विषय से 30 प्रश्न, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क से 30 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 25 प्रश्न और सामान्य जागरूकता से 15 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button