ओप्पो ने अपने इन दो स्मार्टफोन की कीमतों में की कटौती, जाने नई कीमतें

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन की कीमतों कटौती की है। ओप्पो ए5 और ओप्पो एफ11 प्रो के 64 जीबी वेरिएंट की कीमतों में कटौती की गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीतमों में 2 हजार रुपए की कटौती हुई है। इनमें से ओप्पो एफ11 प्रो की कीमत में जहां 2 हजार रुपये की कमी हुई है, वहीं ओप्पो ए5 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। कटौती के बाद ओप्पो एफ11 प्रो की कीमत 20,990 रुपये और ओप्पो ए5 की कीमत 11,990 रुपये (4+64GB) हो गई है।
डुअल सिम ओप्पो ए5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ दिए गए हैं 4 जीबी रैम। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/2.4 वाला है। Oppo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी व 64 जीबी। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 156.2×75.6×8.2 मिलीमीटर है।
ओप्पो एफ11 प्रो की बात करें तो फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी (720×1520 एलसीडी डिस्प्ले लगी है। फोन में मीडियाटेका का हेलिओ पी70 प्रोसेसर लगा है जिसके साथ 6 जीबी की रैम मिलती है। इसमें भी पीछे की तरफ डुअल कैमरा मिलती है जो 48 + 5 एमपी सैंसर के साथ आता है। इसके साथ ही फ्रंट पर पाॅप अप सेल्फी वाला 16 एमपी कैमरा लगा है। फोन में क्विक 3.0 फास्ट चार्जिंग के साथ ही 4000 एमएएच की बैटरी मिलती है।





