ऑनलाइन रोजगार मेले का 16 सितम्बबर को होगा आयोजन

हापुड़। जिला सेवायोजन कार्यालय 16 सितम्बर को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इस मेले में कई प्रसिद्ध कम्पनियां हिस्सा लेंगी। जिला रोजगार सहायता अधिकारी अनिल गौतम ने बताया कि जनपद में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 16 सितम्बर को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- मंडियों में दोहरी शुल्क व्यवस्था लागू होने से व्यापारी परेशान, नही सुन रही सरकार
उन्होंने कहा कि इस मेले में प्रोषॉप प्रा.लि., मेक ऑर्गेनिक इण्डिया, टेस्को रिनूवेबल एनर्जी सोल्यूशन, कल्यानी सोलर पॉवर, स्कोरपिक्स इण्ड़िया, मगध एग्रो टेकनी., एक्जेण्ट एक्वा प्रा. लि. एवं स्मार्ट टच इन्फ्रास्टक्चर्स प्रा. लि. आदि कम्पनियां हिस्सा लेंगी। चयन प्रक्रिया में कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा टेलीफोन के माध्यम से साक्षात्कार किया जाएगा। आयोजित मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक योग्यता वाले युवक एवं युवतियों का चयन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- यूपी: IAS सुशील कुमार मौर्य की कोरोना से मौत, PGI में थे भर्ती
उन्होंने बताया कि इस मेले में सभी पात्र युवक एवं युवतियां जिन्होंने अपना पंजीकरण सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर कराया हुआ है वहीं हिस्सा ले सकेंगे। मेले में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यार्थी  मूंलवरंद.नच.दपब.पद पर अपने आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन का सकते हैं। किसी भी प्रकार जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ के दूरभाष नंबर 0122-2300121 पर संपर्क कर सकते हैं।
The post ऑनलाइन रोजगार मेले का 16 सितम्बबर को होगा आयोजन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button