ऐसे लड़कों को ज्यादा समय तक बर्दाश्त नहीं करतीं लड़कियां, जानें क्यों?

क्या किसी लड़की से आपको बेइंतहा मोहब्बत है? क्या आप उसे पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी गलतियां जो आमतौर पर आशिक करते हैं. आप भी इन बातों को जान लें और ऐसी गलतियां करने से बचें.

1. इंसान को अपनी अहमियत का अहसास होना चाहिए. प्रेम में अपने वजूद को कई लोग खो देते हैं जिससे बचना चाहिए. क्योंकि जब आपको अपनी अहमियत का एहसास नहीं रह जाएगा तो कोई भी आपकी इज्जत नहीं करेगा इसलिए प्रेम डूबकर करें लेकिन आत्मसम्मान बनाए रखें. .

2. प्रेम में सप्राइज देना, गुलदस्ता देना या फिर कोई उपहार देना सुखद एहसास दिलाता है. लेकिन अगर आप ज़बरदस्ती ही किसी को खुश करने पर चौबीसों घंटे लगे रहेंगे तो आपकी यह आदत उनके लिए बोझिल बन जाएगी. आप कभी नहीं चाहेंगे कि जिससे आप इतना प्यार करते हैं आप उसे अखरने लगें.

3. बेबी, जानू, स्वीटी जैसे क्यूट नामों से आप अपनी महबूबा को बुलाना पसंद करते हैं लेकिन आपको समझना चाहिए कि आपका पार्टनर हमेशा अच्छे मूड में नहीं होता है. आपको तो लगता है कि आप प्यार दे रहे हैं लेकिन दरअसल आप उनकी परेशानी को और बढ़ा ही रहे होते हैं. पार्टनर के मूड के हिसाब से बात करने की कोशिश करें. 

भूख बढ़ाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे…

4. प्रेम में साथ की जरूरत होती है एक दूसरे का सुख दुख बांटने की आवश्यकता होती है. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि हम अनजाने में अपने दुख को पार्टनर के साथ कुछ ज्यादा ही शेयर करने लग जाते हैं. धीरे-धीरे आपका दुखड़ा संभालना लड़की के लिए मुश्किल हो जाता है और वे आपको मजबूरन छोड़ जाती हैं.

Back to top button