दुबई में भारी से बारिश से एयर इंडिया ने रद्द की अपनी 4 उड़ाने

दुबई में भारी बारिश के कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं भारी बारिश के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है.

इसी बीच दुबई हवाई अड्डे पर बारिश के कारण काफी जल जमाव हो गया है. रनवे पर पानी जमा होने के कारण दुबई हवाई अड्डे पर फ्लाइट्स को लैंड कराने में काफी समस्या देखी जा रही है. बारिश के कारण हुए जल जमाव के कारण एयर इंडिया ने आज चार उड़ानें रद्द कर दी हैं.

फिर पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों को लेकर आयी बड़ी खबर, गैर-मुस्लिम पर पाक ने लगाया…

एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से दुबई एयरपोर्ट पर जल जमाव हो गया है और एयर इंडिया की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

Back to top button