एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी हुए गिरफ्तार

अपराध के मामले सभी के लिए सनसनी बने हुए हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है उस मामले को पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है. जहाँ रुपयों की चोरी के आरोप में एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है और पुलिस ने इस मामले में तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले में पुर्व बर्दवान जिले में मेमारी नगरपालिका का है, जहां एक वृद्ध व्यक्ति उदय मंडल की मंगलवार रात को कुछ कारोबारियों ने रुपयों की चोरी के संदेह में पीट-पीट कर हत्या कर दी. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. इसी के साथ पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया गया.
इस मामले में गिरफ्तार लोगों में तीन आरोपी शामिल है. वहीं पूर्व बर्दवान के एसडीपीओ साउथ अमीरुल इस्लाम खान ने बताया कि ”मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने पिटाई की. पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई.” उन्होंने बताया कि ”आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.”





