एक्टिव कूलिंग फैन और 8,000mAh तक बैटरी के साथ ये नए फोन लॉन्च

Oppo K15 Pro+ को बुधवार को चीन में Oppo K15 Pro और Oppo Watch X3 के साथ लॉन्च किया गया। गेमिंग पर फोकस करने वाले ये दो नए फोन, जो नई K15 सीरीज के पहले मॉडल हैं, थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी के नेक्स्ट जनरेशन एक्टिव कूलिंग फैन से लैस हैं। Oppo K15 Pro सीरीज में डुअल रियर कैमरा यूनिट भी है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन शूटर लगा है। ये दोनों फोन देश में Oppo China के ऑनलाइन स्टोर से खरीदे जा सकेंगे। Oppo K15 Pro+ तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि Oppo K15 Pro चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Oppo K15 Pro+ में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज़ का चिपसेट भी लगा है।

Oppo K15 Pro सीरीज की कीमत और उपलब्धता

Oppo K15 Pro+ की कीमत CNY 3,499 (लगभग 47,000 रुपये) और CNY 3,699 (लगभग 50,000 रुपये) से शुरू होती है। ये कीमतें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले ‘Basic’ और ‘Standard’ (चाइनीज से ट्रांसलेटेड) वेरिएंट के लिए हैं। वहीं, सबसे महंगे 12GB + 512GB RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 4,199 (लगभग 57,000 रुपये) है।

दूसरी ओर, Oppo K15 Pro की कीमत CNY 2,999 (लगभग 41,000 रुपये) और CNY 3,199 (लगभग 43,000 रुपये) है। ये कीमतें ‘Basic’ और ‘Standard’ वेरिएंट के लिए हैं, जिनमें Pro+ मॉडल जैसा ही कॉन्फिगरेशन दिया गया है। आखिर में, सबसे महंगे 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 47,000 रुपये) है।

ये नए फोन चीन में 3 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे (लोकल टाइम) यानी सुबह 7:30 बजे (IST) Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Oppo K15 Pro+ तीन रंगों में उपलब्ध है:साइबर विंग्स, ओरिजिन ग्रे, और फोटोडस्ट (ये चीनी नामों के ट्रांसलेशन हैं)। वहीं, Oppo K15 Pro चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है- साइबर विंग, गोल्डन लीजेंड, ओरिजिन ग्रे, और रेडिएंट डस्ट।

Oppo K15 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo K15 Pro+ और Oppo K15 Pro दोनों ही डुअल सिम वाले हैंडसेट हैं, जो Oppo के Android 16-बेस्ड ColorOS 16 पर चलते हैं। Oppo K15 Pro+ में 6.78-इंच का Full-HD+ (1,272×2,772 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट, 450 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 1.07 बिलियन रंग, 330Hz का टच सैंपलिंग रेट और 1,800 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, Oppo K15 Pro में 6.59-इंच का Full-HD+ (1,256×2,760 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 1,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है।

नए Oppo K15 Pro+ को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट लगाया गया है, जो 3.73GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। दूसरी ओर, Oppo K15 Pro में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Super चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.4GHz है। दोनों ही हैंडसेट में 12GB की LPDDR5x RAM दी गई है। Oppo K15 Pro+ में 512GB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है, जबकि Oppo K15 Pro में 512GB तक की UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कैमरे की बात करें तो, Oppo K15 Pro सीरीज में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का है, जिसमें टू-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS), 10x डिजिटल जूम और ऑटोफोकस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस मेन कैमरे के साथ 8-मेगापिक्सल का एक और कैमरा जोड़ा गया है। ये (f/2.2) अल्ट्रावाइड कैमरा है, जो 116-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू देता है। सामने की तरफ, दोनों फोन सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16-मेगापिक्सल (f/2.4) कैमरे के साथ आते हैं। इसके अलावा, ये हैंडसेट 4K/ 60 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Oppo K15 Pro+ में 8,000mAh की बैटरी है, जो 100W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Oppo K15 Pro में 7,500mAh की बैटरी है, जो 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo K15 Pro+ का साइज 162.4×77.47×8.33mm है और इसका वजन लगभग 219g है। दूसरी तरफ, Oppo K15 Pro का साइज 158.3×75.13×8.37mm है और इसका वजन लगभग 203g है।

इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फ़िंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे सेंसर दिए गए हैं। ये फोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और NavIC को भी सपोर्ट करते हैं।

Back to top button