एअर इंडिया विमान की आपातकालीन लैंडिंग, मुंबई जा रहा विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा

एअर इंडिया की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण मुंबई के लिए अपनी यात्रा बीच में ही रोककर दिल्ली वापस लौटना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

एअर इंडिया की एक उड़ान को आज तकनीकी खराबी के कारण अपनी निर्धारित यात्रा बीच में ही रोककर दिल्ली वापस लौटना पड़ा। दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI 887 को टेकऑफ के कुछ देर बाद एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके चलते विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस उतारा गया। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एअर इंडिया ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

विमान का एक इंजन बंद हो गया
जानकारी के मुताबिक, आईजीआई एयरपोर्ट से सोमवार सुबह टेक-ऑफ के बाद दिल्ली से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान का एक इंजन बंद हो गया, जिसके बाद उसे वापस दिल्ली में ही लैंड कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 6.10 बजे टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान का एक इंजन बंद हो गया था। उसके बाद उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर 6.52 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। सभी यात्री तथा क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। एअर इंडिया ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

एअर इंडिया ने यात्रियों और चालक दल के सुरक्षित उतरने की पुष्टि करते हुए इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। एयरलाइन ने बताया कि विमान की आवश्यक जांच की जा रही है और सभी यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली AI887 फ्लाइट को टेक-ऑफ के बाद एक टेक्निकल दिक्कत आने की वजह से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया है। सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। सभी यात्री तथा क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

Back to top button