उन्नाव में एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस से कार टकराने से, चार लोग हो गए जख्मी

मटरिया टोल प्लाजा पर मंगलवार की सुबह खड़ी बस के पीछे कार टकराने से चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से लखनऊ लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। कार सवार युवक दिल्ली से जौनपुर जा रहे थे।

30 वर्षीय गौरव पुत्र मोहनलाल, 28 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र अरविंद कुमार निवासी बी-35/पंछी विहार नई दिल्ली, 32 वर्षीय निर्भय पुत्र विजयकांत, 25 वर्षीय राजीव पुत्र रामप्रसाद निवासी पतावरी सराय नई दिल्ली कार से जौनपुर जा रहे थे। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की भोर पहर मटरिया टोल प्लाजा के पास खड़ी बस में पीछे से उनकी कार घुस गई।

दुर्घटना में कार सवार सभी घायल हो गए। बताया गया है कि टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर कार चला रहे प्रदीप कुमार को झपकी आने से हादसा हुआ है। कार में फंसे घायलों को यूपीडा कर्मचारियों ने कार की शीसा तोड़कर बाहर निकाला और एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

Back to top button