उत्तराखंड में 19 IAS और 2 PCS अफसरों के हुए तबादले, जारी की सूची

सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस और दो पीसीएस अफसरों के प्रभार बदले हैं। राजस्व परिषद के अध्यक्ष एस. रामास्वामी को उत्तराखंड परिवहन निगम अध्यक्ष का भी चार्ज दे दिया है।उत्तराखंड में 19 IAS और 2 PCS अफसरों के हुए तबादले, जारी की सूची

गढ़वाल मंडल के आयुक्त पद से शैलेश बगौली को हटाकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे बीवीआरसी पुरुषोत्तम को यह प्रभार दिया गया है। अपर मुख्य सचिव रणबीर सिंह से वन एवं पर्यावरण विभाग हटा दिया है। 

लंबे समय के बाद सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। सरकार ने कोशिश की है कि अधिकारियों की तर्कसंगत तैनाती की जा सके। ज्यादा प्रभार वाले अफसरों से कुछ विभाग हटाकर अन्य अफसरों को दिए गए हैं।

अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश से राज्य संपत्ति और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग हटा कर सचिव रंजीत सिन्हा को दिया गया है। अपर मुख्य सचिव रणबीर सिंह से वन एवं पर्यावरण का प्रभार हटाकर प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन को दिया गया है।
बर्धन के पास से लघु सिंचाई, सिंचाई, सैनिक कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हटा लिए गए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति आयुक्त एवं उपभोक्ता मामले सचिव सुशील कुमार को दिए गए हैं। 
प्रमुख सचिव मनीषा पंवार से महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग का चार्ज वापस लेकर बृजेश कुमार संत को दिया गया है। संत से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम का चार्ज हटाकर अपर सचिव आर. राजेश कुमार को दिया गया है।
आर. रजेश के पास नागरिक उड्डयन, सचिवालय प्रशासन तथा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग भी है। सचिव भूपेंद्र कौर औलख से विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) हटाकर उन्हें लघु सिंचाई तथा सिंचाई का चार्ज दिया गया है। अब विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम होंगे।
सुंदरम के पास पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं दुग्ध विकास का प्रभार भी यथावत रहेगा। सचिव नितेश कुमार झा से कार्मिक एवं सतर्कता विभाग हटा दिया गया है। सचिव हरबंस सिंह चुघ से सचिवालय प्रशासन हटाकर प्रभारी सचिव इंधुधर बौड़ाई को दिया गया है। प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल को पहले प्रभार के साथ ही सैनिक कल्याण विभाग भी दिया गया है। 

आयुक्त आबकारी एवं महानिदेशक सूचना दीपेंद्र चौधरी को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का प्रभार भी दिया गया है। अपर सचिव मुख्यमंत्री मेहरबान सिंह बिष्ट निदेशक खनन का भी प्रभार दिया गया है। उनके पहले के प्रभार यथावत रहेंगे। अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का प्रभार हटा दिया गया है। उनके अन्य प्रभार यथावत रहेंगे। 

Back to top button