उत्तराखंड चुनाव : कांग्रेस का विधायक थामा भाजपा का हाथ

उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पुरोला विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा रविवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।उत्तराखंड चुनाव : कांग्रेस का विधायक थामा भाजपा का हाथ
वे टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। रविवार को उन्होंने देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बहुगुणा और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

आरक्षित विधानसभा सीट पुरोला में राजेश जुवांठा का कांग्रेस से डेढ़ दशक पुराना नाता रहा है। उनकी मां शांति जुवांठा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और विकासनगर पालिकाध्यक्ष रह चुकी हैं। 2002 में राज्य के पहले विधानसभा चुनाव में शांति जुवांठा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं।

Back to top button