ईरान, इजरायल से अब तक 4400 से अधिक भारतीयों की हुई स्वदेश वापसी

भारत ने ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच 19 विशेष उड़ानों के जरिये अभी तक 4,400 से अधिक भारतीय नागरिकों को वहां से निकाला है। इस आशय की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। भारत ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए 18 जून को ऑपरेशन सिंधु शुरू किया था। इसी के तहत यह वापसी हुई है।

मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान से निकाले गए 173 भारतीयों का एक नया जत्था गुरुवार देर रात आर्मेनिया की राजधानी येरवन से एक उड़ान के जरिये दिल्ली पहुंचा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक दिन पहले अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में ऑपरेशन सिंधु के बारे में पूछे गए प्रश्नों के जबाब में कहा था कि नई दिल्ली जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button