ईद से पहले पाकिस्तान में महंगाई ने छू लिया आसमान ,दिखने लगा भारत की कार्रवाई का असर

ईद से पहले पाकिस्तान की जनता को झटका लगा है। पाकिस्तान में महंगाई ने आसमान छू लिया है। खाने-पीने के चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक, पाकिस्तान की जनता बढ़ते दामों से परेशान है। अब पाकिस्तान में हवाई सफर भी महंगा हो गया है।

हवाई सफर में 41 फीसदी की बढ़ोतरी
बता दें कि पाकिस्तान की कंपनियों ने हवाई किराए में 41 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इन कंपनियों में पड़ोसी मुल्क की सरकारी विमान सेवा प्रदाता पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) समेत अन्य कई कंपनियां शामिल हैं। दरअसल डॉलर के मजबूत होने से और हवाई ईंधन के दाम बढ़ने से किराये में यह बढ़ोतरी की गई है।

पीआईए का लाहौर से कराची आने-जाने का विमान किराया 31 हजार रुपये हो गया है, जबकि एयरब्लू का किराया 32,500 रुपये है। वहीं सेरेना एयर पाकिस्तान का किराया अब 39,500 रुपये है। पहले यह किराया करीब 28 हजार रुपये था। ईद से पहले हुई बढ़ोतरी से पाकिस्तान की जनता के लिए परेशानी बन गई है।
दूध के दाम 180 रुपये प्रति लीटर
इसके अलावा खाने-पीने की वस्तुएं भी महंगी हुई हैं। दूध का दाम 180 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे जहां एक तरफ बच्चों को दूध नहीं मिल रहा है, वहीं चाय की चुस्की भी लोगों को मय्यसर नहीं हो पा रही है। सेब चार सौ रुपये प्रति किलो और मटन 1100 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है। इससे लोगों की कमर टूट गई है।


लोग कर रहे सरकारी नीतियों को विरोध





