इस शख्स ने सड़क पर चलते-चलते हैक कर लिया Google Map, पढ़कर रह जाएंगे हैरान

आपने अक्सर किसी के Google अकाउंट के हैक होने और उसके डेटा चोरी होने की खबरें सुनी होंगी लेकिन क्या कभी Google Map हैक होने के बार में सुना है। हम आपको बताते हैं कि एक शख्स ने किसी का पर्सनल गूगल अकाउंट नहीं बल्कि Google Map हैक कर लिया और वो भी 99 पुराने स्मार्टफोन्स की मदद से। यह हैकिंग ऐसी है जो शायद ही किसी के दिमाग में आए और इसके लिए इस शख्स ने गूगल की ही सर्विसेस का फायदा उठाया है।

Simon Weckert नाम के इस व्यक्ति ने महज 99 स्मार्टफोन्स की मदद से गूगल मैप पर ट्रैफिक की स्थिति पूरी तरहे से बदलकर रख दी। मसलन जिस सड़क पर कुछ भी ट्रैफिक नहीं था वहां भी इस व्यक्ति ने रेड सिग्नल दिखा दिया। इसके लिए ना तो उसने कोई सॉफ्टवेयर यूज किया और ना ही ट्रैफिक या गूगल का कोई अकाउंट हैक किया। इतना ही नहीं उसने अपनी इस पूरी हैकिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया है जो आपको हैरान कर देगा।

यह भी पढ़ें: सावधान: जान लो WhatsApp से जुड़ी ये बातें नहीं तो साफ़ हो जाएगा आपका अकाउंट

गूगल मैप पर ट्रैफिक का बदल दिया हाल

दरअसल, इस शख्स ने गगल मैप को हैक करने के लिए 99 स्मार्टफोन्स लिए। इन स्मार्टफोन्स को उसने एक कार्ट में रखा और उन सड़कों से गुजरने लगा जहां ट्रैफिक बिलकुल ही कम था या ना के बराबर था। सिमोन वेकर्ट ने इन सभी स्मार्टफोन्स में गूगल मैप को ऑन किया और कार्ट को लेकर अलग-अलग रास्तों से गुजरने लगे। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि जिन रास्तों से सिमोन गुजरे वहां गूगल मैप पर ट्रैफिक की स्थिति बदलती नजर आ रही है और ग्रीन से रेड होता जा रहा है।

इस तरह किया हैक

सिमोन ने यह सब करने के लिए गूगल की ही तकनीक का अलग तरीके से उपयोग किया। दरअसल, गूगल मैप किसी भी जगह है ट्रैफिक की स्थिति दिखाने के लिए उस एरिया में मौजूद स्मार्टफोन्स की लोकेशन का यूज करता है। साथ ही यह उस जगह मौजूद अन्य स्मार्टफोन के डेटा का भी उपयोग करता है ताकि वहां के ट्रैफिक की स्थिति पता लग सके। जैसे ही सिमोन इन खाली रास्तों में 99 मोबाइल से भरी कार्ट लेकर गुजरने लगे तो गूगल ने इन सारे स्मार्टफोन की लोकेशन एक ही जगह पाई और मैप पर यह दिखाने लगा कि वहां इतने सारे लोग गुजर रहे हैं जिसका मतलब है कि वहां ट्रैफिक काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसका मतलब सिमोन ने इन 99 स्मार्टफोन्स की मदद से वर्चुअल ट्रैफिक जाम दिखाया जो कि वास्तव में था ही नहीं। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो समझ आएगा कि कैसे सिमोन की छोटी सी ट्रिक ने बड़ी हैकिंग को अंजाम दिया।

Back to top button