इस ‘रहस्यमयी’ मछली ने बढ़ाई देश की चिंता, एक बार फिर आएगी भयानक सुनामी…

जापान में 11 मार्च 2011 को आए भयानक भूकंप और सुनामी के बाद की तबाही तो पूरी दुनिया ने देखी थी। इस तबाही में लगभग 20 हजार लोग मारे गए थे। अब एक बार फिर से यहां भूकंप और सुनामी की बातें होने लगी हैं और इसका कारण है समुद्र में दुर्लभ मछलियों का दिखना।इस 'रहस्यमयी' मछली ने बढ़ाई देश की चिंता, एक बार फिर आएगी भयानक सुनामी...

दरअसल, हाल ही में जापान के ओकिनावा द्वीप के पास मछुआरों को समुद्र में 13 फीट लंबी दो ओरफिश दिखी थीं। जापान में ऐसा माना जाता है कि इस मछली के दिखने पर वहां भूकंप और सुनामी जैसी आपदाएं आती हैं। हालांकि बाद में इन मछलियों को पकड़ लिया गया। मछआरों का कहना था कि ये मछलियां काफी रहस्यमयी लग रही थीं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, आमतौर पर ओरफिश समुद्र में 1 हजार से 3 हजार फीट की गहराई में रहती है। यह समुद्र के ऊपर तभी आती है, जब समुद्र तल पर हलचल होती है। इन मछलियों को भूकंप के संकेत के तौर पर देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में जापान में मछुआरों को कुल सात वैसी ही दुर्लभ मछलियां मिली हैं।

बता दें कि इससे पहले ओरफिश नामक मछलियों को जापान के समुद्री तट पर साल 2011 में देखा गया था। तब इन्हें देखे जाने के बाद जापान में भयानक भूकंप और सुनामी आई थी, जिसमें करीब 20 हजार लोग मारे गए थे। यही कारण है कि अब एक बार फिर से जापान में भूकंप और सुनामी की चर्चा होने लगी है।

हालांकि, वैज्ञानिकों ने जापान में भूकंप की बातों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ये दुर्लभ मछलियां भूकंप का संकेत देती हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि हो सकता है कि पर्यावरणीय बदलावों की वजह से ये मछलियां समुदी सतह पर आ गई हों।

Back to top button