इस महीने 11 अक्टूबर को हो रहा है गुरु का राशि परिवर्तन, तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा गुरु ग्रह, सूर्य भी बदलेगा राशि

रिलिजन डेस्क। नया महीना अक्टूबर शुरू हो गया है। ज्योतिष में कुल नौ ग्रह बताए गए हैं और ये सभी कुंडली के 12 भावों में विचरण करते रहते हैं। ग्रहों की स्थिति के अनुसार हमें शुभ-अशुभ फल मिलते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य मं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए अक्टूबर 2018 में कब कौन सा ग्रह राशि बदलेगा, ग्रहों के अशुभ असर को दूर करने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं…सूर्य – माह की शुरुआत में ये ग्रह कन्या राशि में है और 18 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेगा।चंद्र – 1 अक्टूबर की सुबह चंद्र वृष राशि में रहेगा, इसी दिन दोपहर के बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलेगा।मंगल – पूरे माह ये ग्रह मकर राशि में रहेगा।बुध – माह की शुरुआत में बुध कन्या राशि में है। 6 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 26 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।गुरु – अक्टूबर की शुरुआत में गुरु ग्रह तुला राशि में है। 11 तारीख को ये ग्रह राशि बदल रहा है। तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा।शुक्र – शुक्र तुला राशि में है। 6 अक्टूबर को वक्री हो जाएगा।शनि – शनि ग्रह धनु राशि में है।राहु – ये ग्रह पूरे माह कर्क राशि में रहेगा।केतु – केतु सितंबर में मकर राशि में रहेगा।भाग्योदय के लिए कर सकते हैं ये 6 उपाय> गुरु ग्रह के दोषों से बचने के शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं। बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।> श्रीगणेश को दूर्वा की 21 गांठ चढ़ाएं।> शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।> हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।> श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं।> रोज सुबह नहाने के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
planetary positions in October 2018, jyotish ke upay, astro tips for money problems