इस बजट में किसानों के लिए क्या-क्या रहा खास, मिले 5 बड़े तोहफे

इस बजट में किसानों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गई है। इस साल के बजट में भी सरकार ने किसानों पर खास फोकस रखा है। किसानों की उन्नति के लिए सरकार ने योजनाओं का भी एलान किया है। आइए जानते हैं कि इस साल के बजट में सरकार के लिए क्या-क्या खास रहा है?

महंगी फसलों पर फोकस
सरकार ने इस बजट में हाई वैल्यू फसलों (High Value Crops) पर खास जोर दिया है। फसलों का उत्पादन बढ़ाने और ज्यादा कमाई के लिए सरकार हाई वैल्यू उत्पादन जैसे काजू, अखरोट,नारियल, चंदन इत्यादि को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही सरकार ने काजू को प्रीमियम ब्रांड के रूप में रखा गया है। इससे एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी होगी।

पहाड़ी इलाकों में खेती को बढ़ावा
पहाड़ी इलाकों में होने वाली खेती जैसे अखरोट, बादाम, खुमानी इत्यादि को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसी स्कीम लागू की जाएगी जिससे भूगोल स्थिति की वजह से होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

चंदन की खेती पर भी दिया जोर
बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकार के साथ चंदन की खेती और कटाई के बाद होने वाले प्रोसेस पर फोकस किया जाएगा। ताकि चंदन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले।

सरकार की ये कोशिश रहेगी कि चंदन जैसे बढ़ती मांग और महंगी फसल फिर से भारत की पहचान बन सके।

भारत विस्तार (Bharat-Vistaar) की शुरुआत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत विस्तार की भी घोषणा की है। भारत विस्तार के जरिए किसानों को कई तरह के एक्सिस मिलेंगे। इसके जरिए किसानों के पास किसान कॉल सेंटर सर्विस का सीधा एक्सिस होगा। इसके साथ ही किसान API के जरिए मौसम की जानकारी ले पाएंगे।

इसके अलावा भी भारत विस्तार के जरिए किसानों को कई तरह की सुविधा जैसे कृषि से जुड़े प्रोसेस सिखना, कृषि से जुड़ी सरकारी स्कीम को ट्रैक करना इत्यादि आसान हो जाएगा।

पशुपालन में रोजगार को बढ़ावा
ग्रामीण और पेरी अर्बन एरिया के पशुपालन सेक्टर पर खास फोकस रखा गया है। सरकार पशुपालन सेक्टर में होने वाली स्टार्टअप पर खास फोकस करेगी ताकि रोजगार में बढ़ोतरी हो।

FPOs (Farmer Producer Organisation) को प्रोत्साहन मिलेगा।
इसके साथ ही पशुधन, डेयरी और मुर्गी पालन के प्रोडक्शन चेन (उत्पादन, विभाजन और बिक्री) में बढ़ोतरी मिलना।
इसके अलावा उधार से जुड़ी सब्सिडी को बढ़ावा दिया जाएगा।

Back to top button