इस तारीख़ को जन्म लेने वाले लोग होते है बहुत खास, जानिए
ऐसा कहा जाता है कि जीवन और मृत्यु दोनों ही प्रभु के हाथ में है और हमारे हाथ में केवल लकीरें होती है जिनसे हम अपने बुरे और अच्छे समय के साथ-साथ जीवन में उन्नति प्राप्त करने के बारे में भी जान सकते है.आइये जानते है आपके जन्मदिन की तारीख से आपके भविष्यफल के बारे में 
आपने एक मशहूर कहावत तो जरूर सुनी होगी कि ” तक़दीर तो उनकी भी होती है, जिनके हाथ नहीं होते है ” पर क्या आप जानते है उनकी तक़दीर कहा होती है. आइये हम आपको बताते है कि किस तरह आप अपने हाथों कि लकीरों को देखें बिना भी अपने भविष्य को जान सकते है.
जिन लोगों का जन्म 7 तारीख को होता है वो अपने आप में कई विशेषता लिए होते है. 7 अंक का सम्बन्ध वरुण ग्रह से होता है अतः इस अंक के व्यक्ति की प्रवृत्ति जल की तरह होती है. जल की तरह आप भी तमाम बाधाओं को पार करके अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं. सामने वाले के मन की बात आप तुरंत समझने की कला में दक्ष होते है.इस अंक के जातक रवीन्द्रनाथ टैगोर,अटलबिहारी वाजपेयी और पाब्लो पिकासो के व्यक्तित्व के धनी होते है. 7 अंक वाले लोग बुद्धिमान होने के साथ संगीत और अदाकारी में भी विशेष रूचि रखते है.





