इस तरह घर पर बनाए,’अनियन रिंग्स’

चाय की चुस्कियां लेना अधिकतर लोगों को पसंद हैं और जब चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर कुछ चटपटा मिल जाए तो क्या कहने। इसलिए आज हम आपके लिए ‘अनियन रिंग्स’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो गर्मागर्म चाय के साथ अपने कुरकुरे स्वाद के चलते बहुत पसंद की जाती हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री :

– ढाई कप मैदा
– 3 बड़े प्याज
– 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– डेढ़ बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस
– डेढ़ छोटा चम्मच चिली सॉस
– 1/2 छोटा चम्मच सोडा
– तेल फ्राई करने के लिए
– नमक स्वादानुसार

onion rings,onion rings recipe,crispy onion rings,snacks recipe ,अनियन रिंग्स, अनियन रिंग्स रेसिपी, क्रिस्पी अनियन रिंग्स, स्नैक्स रेसिपी

* बनाने की विधि :

– अनियन रिंग्स बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को गोलाकार में काट लें।
– अब एक कटोरी में मैदा, लाल मिर्च पाउडर, नमक, सोडा, टमाटर और टोमैटो सॉस और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
– तेज आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें।
– जब तेल गर्म हो जाए, प्याज रिंग्स को मैदा वाले घोल में डुबोकर तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लें।
– इस तरह से सभी रिंग्स को तल लें और आंच बंद कर दें।
– तैयार है अनियन रिंग्स। टोमैटो केचप के सर्व कर दें।

Back to top button