इस जगह पर इंसानों को किया जाता है पिंजरे में कैद, जानें कारण
जानवरों और पंक्षियों को देखने और उनके बारे में जानने के लिए आप कई चिड़ियाघर या वाइल्ड लाइफ पार्क आदि में घूमने गए होंगे। इन जगहों पर आप जानवरों को बाड़ों में या पिंजरों में बंद देखा होगा। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा भी चिड़ियाघर है, जहां जानवरों की जगह इंसान ही पिंजरे में बंद हो जाते हैं। इस चिड़ियाघर में जानवर ही खुलेआम घूमते हैं।
ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव
सुनने में आपको ये थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। इस चिड़ियाघर में जानवर की जगह टूरिस्ट को ही पिंजरे में कैद कर दिया जाता है। चीन में एक ऐसा चिड़ियाघर है, जिसका नाम है लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू है। यहां पर जानवर खुलेआम घूमते हैं और यहां घूमने वाले लोग पिंजरे में बंद होकर जीव-जंतुओं को देखते हैं।
चीन के चौंगक्विंग शहर में स्थित इस अनोखे चिड़ियाघर को साल 2015 में खोला गया था। लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू नाम के चिड़ियाघर में इंसानों को जानवरों के करीब जाने का अनोखा मौका मिलता है। यहां टूरिस्ट जानवरों को अपने हाथों से खाना भी खिला सकते हैं। इंसानों से भरे पिंजरों को जानवरों के आसपास ले जाया जाता है, मतलब शिकारी के शिकार को पिंजरे में रखकर ललचाया जाता है। खाने की लालच में जानवर पिंजरे के पास आते हैं। कभी-कभी पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते हैं।
वैसे इस चिड़ियाघर में सुरक्षा को लेकर विजिटर्स को सख्त निर्देश तो दिए ही जाते है। लेकिन इसके अलावा भी यहां सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं। कैमरों से पिंजरों और जानवरों पर 24 घंटे निगाह रखी जाती है और आपातकाल स्थिति में 5-10 मिनट में मदद पहुंचाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें- गायत्री प्रजापति मामले में एक और गिरफ्तारी, 2019 में दर्ज हुई थी दूसरी FIR
इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है की हम अपने दर्शको को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव फील करवाते हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता चान लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या जब वह हमला करता है, हम उस वक्त की फिलींग को अपने दर्शकों को महसूस करवाना चाहते हैं।
The post इस जगह पर इंसानों को किया जाता है पिंजरे में कैद, जानें कारण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





