इलाहबाद हाई कोर्ट में रिव्यू ऑफिसर की भर्ती, जल्द करें आवेदन

इलाहाबाद. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर के 343 पदों पर भर्ती के लिए एड जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए अप्‍लाई करने वाले कैंडिडेट के पास देश के किसी भी बोर्ड/महाविद्यालय/यूनिवर्सिटी या इंस्‍टीट्यूशन से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 दिसम्बर, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं। ac
 
शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी बोर्ड/ महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
 
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
 
चयन प्रक्रिया:
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा।
 
वेतनमान:
इन पदों पर नियुक्ति के बाद रुपये 9300- 34800/- (ग्रेड पे 4800/-) वेतन प्रतिमाह दिए जाएंगे।
 
ऐसे करें अप्‍लाई
इलाहाबाद हाई कोर्ट में इन पदों अप्‍लाई करने के इच्छुक कैंडिडेट्स 15 दिसंबर 2016 तक अप्‍लाई कर सकते हैं। इस लिंक पर जाकर पूरी डिटेल मिल सकती है। https://www.digialm.com//per/g01/pub/970/ASM/WebPortal/1/PDF/Detailed_Advt.pdf
Back to top button