इन रहस्यमी पहाड़ियों में छिपा है कीमती खजाना, खोजने वालों की हो गई मौत

दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। इन उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाने की वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने कई कोशिशें की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। इन उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाने की वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने कई कोशिशें की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। वैज्ञानिक या शोधकर्ता जितनी बार भी इन रहस्यों को सुलझाने की कोशिश करते हैं, वो उतना ही उलझ जाते हैं। हम अपनी खबर में एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे।

दरअसल, कुछ ऐसी ही जगह अमेरिका में भी है। यहां एक जगह अपने आप में बेहद रहस्यमयी है। ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियां आज भी लोगों के लिए रहस्य बनी हुई हैं। यहां पर द लॉस्ट डचमैन गोल्ड माइन में सोने की खदाने हैं, लेकिन जो यहां गया वह वापस लौटकर नहीं आया। इस राज का आज तक नहीं पता चल पाया।

अमेरिका के ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियों में ‘रहस्यमयी’ सोने का खजाना है। कहा जाता है कि कई लोग सोने की तलाश में यहां गए। यह लोग वहां भटकते रहे और खजाना नहीं मिल पाया, लेकिन वह वापस भी नहीं आए। इस इलाके में जला देने वाली गर्मी और जमा देने वाली सर्दी पड़ती है। यहां आने वाले शख्स नहीं बचते हैं, लेकिन सोने की खोज में लोगों का वहां जाना जारी रहा तो प्रशासन ने वहां जाने पर रोक लगा दी।

जान जोखिम में डालकर जाते हैं लोग

ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियों में खदान का खनन करना गैरकानूनी है। सोना मिला भी तो उसे सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद लोग सोना ढूंढने वहां जाते हैं और जान गंवा देते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग एरिजोना की इन खतरनाक पहाड़ियों में सोने की खोज में गए, लेकिन नहीं आए। ऐसी कई कहानियां इससे जुड़ी हुई हैं। बताया जाता है कि सोना खोजने गए लापता लोगों की बाद में पुलिस ने लाशें बरामद की।

खतरनाक हैं पहाड़ियां

एरिजोना की खतरनाक पहाड़ियों में एक बार खो जाने के बाद जिंदा लौटकर आना मुश्किल है। इसके अलावा पहाड़ी में भीषण गर्मी और जाड़े के मौसम में जमा देने वाली ठंड पड़ती है। यहां की गर्मी और सर्दी बर्दाश्त करना लोगों के लिए मुश्किल होता है। ऐसे मौसम में अगर कोई इन पहाड़ियों में लापता हो गया, तो उसका बचना नामुमकिन है।

लोगों के जाने पर है रोक

सोने की खोज में पहाड़ियों में जाने वाले लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने यहां लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। सोन के खजाने की खोज में यहां गए कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए यहां पर सोने की खदान का खनन गैरकानूनी कर दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद लोग वहां सोने की खोज में जाते हैं और अपनी जान गंवा देते हैं। कुछ लोगों ने सोने के टुकड़े पाए हैं, लेकिन खदान का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button