इन चीज़ों में महिलाओं से आगे हैं पुरुष, जानकर रह जाएंगे हैरान

ऐसा माना जाता है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा शॉपिंग करती हैं लेकिन ऐसा है नहीं। निजी देखभाल के सामान ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में पुरुष महिलाओं से आगे हैं। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। स्नैपडील पर हाल की बिक्री प्रवृत्ति को देखने से पता चलता है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष सबसे ज्यादा खरीदारी की है। साथ ही निजी देखभाल खंड में पुरुषों के उत्पादों की बिक्री की रफ्तार महिलाओं के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है।
ये भी पढ़ें- सुलतानपुर : अस्पताल से बच्ची का शव घर ले जा रहे पिता की सदमे से मौत
ऑनलाइन शॉपिंग में पुरुष हैं महिलाओं से भी आगे
वहीं, परफ्यूम डियो इत्यादि की खरीदारी महिलाओं के मुकाबले पुरुष तीन गुणा ज्यादा कर रहे हैं। यहां तक पुरुषों को गोरा बनाने वाली क्रीम की ब्रिकी भी 50 फीसदी की रफ्तार से बढ़ती जा रही है।
स्नैपडील के उपाध्यक्ष ने एक बयान में कहा था कि हाल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगे सेल में पुरुषों की हजामत के काम आने वाली इलेक्ट्रॉनिक ट्रिमर की बिक्री मोबाइल फोन के बाद सबसे ज्यादा हुई। साथ ही बॉडी वास और फेश स्क्रब भी महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक खरीदते हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि महिलाओं में भी मेकअप का सामान ऑनलाइन खरीदने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है।
The post इन चीज़ों में महिलाओं से आगे हैं पुरुष, जानकर रह जाएंगे हैरान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button