इन खूबसूरत जगहों पर सेलिब्रेट करें प्यार का महीना, फरवरी में जन्नत हैं ये जगहें

व्यस्त लाइफ में आपको थोड़ा समय खुद के लिए भी निकालकर घूमना जरूरी होता है। इससे आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। वैसे तो घूमने का अपना एक अलग ही मजा होता है, अगर बात फरवरी महीने में घूमने की हो तो आपकी खुशी दोगुनी बढ़ जाती है। दरअसल, फरवरी महीने का इंतजार लोग पूरे वर्ष करते हैं। कुछ लोग तो इसे प्यार का महीना भी कहते हैं ऐसे में बहुत से कपल्स घूमने के लिए प्लानिंग करते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है उन्हें समझ नहीं आता कहां जाना बेहतर होगा। तो चलिए हम आपको बता रहे हैं फरवरी में घूमने के लिए कौन सी जगह है बेस्ट 

गुलमर्ग- इस मौसम में गुलमर्ग जाना आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यहां आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ स्किंग और स्नों बार्डिंग लुत्फ उठा सकते हैं। यह उत्तर भारत के खूबसूरत जगहों में से एक है।
अल्मोड़ा- अल्मोड़ा बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है यहां की हसीन वादियों को देखने के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं। यहां के शानदार मौसम लोगों को बहुत पसंद आते है इसके साथ ही यहां की प्राचीन मंदिर में दर्शन के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है।
बीर- यह हिमाचल प्रदेश का ऐसा स्थान है जहां पर लोग सिर्फ और सिर्फ पैराग्लाइड के लिए आते हैं। यहां पर हर साल सैलानी पैराग्लाइड का लुत्फ उठाते नजर आते हैं। इसके आसपास में छोटे-छोटे ढाबे भी बने हुए हैं जहां के स्वादिष्ट भोजन का आनंद आप भी उठा सकते हैं।
उदयपुर-अगर आप वीकेंड पर घूमने की सोच रहे हैं और कोई जगह आपकी समझ में नहीं आ रही है तो फटाफट झीलों के शहर हो आएं। यहां आपको ऐसी बहुत सी जगहें मिल जाएंगी जहां आप कम वक्त में ज्यादा मौज-मस्ती कर सकेंगे और अपने घुमक्कड़ मन को शांत भी कर सकेंगे।





