इंडिगो प्लेन के साथ हुए हादसे की जांच करने पहुंची डीजीसीए की टीम

पटना. पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार की शाम रन वे पर इंडिगो की प्लेन में आग लगने के मामले में जांच शुरू हो गई है। शनिवार सुबह डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की टीम पटना एयरपोर्ट पहुंची। टीन ने पायलट और को पायलट से पूछताछ की है।

टेकऑफ से पहले दिखाई दिया था धुआं…
– प्लेन पटना से दिल्ली जा रहा था। उसमें 174 लोग सवार थे। शाम 5.57 बजे प्लेन रनवे पर टेकऑफ करने जा रहा था, इसी दौरान केबिन में क्रू मेंबर ने धुआं उठते देखा, जिसके बाद पैसेंजर्स को बाहर निकालने का फैसला किया गया।
– प्लेन रोकने के बाद पायलट ने पैसेंजर्स से बाहर निकलने को कहा। रनवे पर ही पैसेंजर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
– प्लेन से बाहर निकलने के बाद एक पैसेंजर ने बताया कि इंजन से धुंआ निकल रहा था। घटना के बाद पहले ये खबर आई थी कि प्लेन का टायर फटा है। हालांकि, एयरलाइंस कंपनी ने इसे गलत बताया है।

ये भी पढ़े: जीएसटी मेगा शो का हिस्सा नहीं होंगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार
घटना पर इंडिगो ने क्या कहा?
– इंडिगो मैनेजमेंट ने कहा, “इंजन में खराबी वजह हो सकती है, जिसके चलते फ्लाइट 6E-508 रफ्तार नहीं पकड़ सकी। केबिन क्रू ने केबिन से धुंआ निकलता देखा। जिसके बाद प्लेन को खाली करा लिया गया। एहतियात के तौर पर सभी उपाय किए गए। 60 सेकंड में ही सारे पैसेंजर्स को प्लेन से उतार लिया गया। इंजन में आग लगने या प्लेन का टायर फटने की खबर सही नहीं है। DGCA को घटना की जानकारी दे दी गई है। इंटर्नल इन्क्वायरी भी शुरू की गई है। प्लेन में 174 पैसेंजर्स थे, सभी सुरक्षित हैं। प्लेन जब पटना पहुंचा तो उसमें कोई टेक्निकल प्रॉब्लम नहीं थी। पैसेंजर्स की सेफ्टी हमारी टॉप प्रायोरिटी है।”