इंडिगो की 130 फ्लाइट्स आज रद्द, बताई ये बड़ी वजह…

पायलटों की बेहद कमी तथा कुछ हवाई अड्डों में उड़ान से पहले पायलटों को जारी लिखित अधिसूचना (एनओटीएएम) के चलते इंडिगो ने शुक्रवार की कम से कम 130 उड़ानों को रद्द कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि रद्द की गई उड़ानों की संख्या एयरलाइन्य के कुल संचालन के 10 प्रतिशत के बराबर है।

उन्होंने कहा, ‘‘पायलटों की कमी के कारण इंडिगो ने शुक्रवार की अपनी 130 उड़ानों को रद्द कर दिया है।’’ वहीं इस संबंध में इंडिगो के प्रवक्ता तथा मुख्य संचालन अधिकारी वोल्फगैंग प्रोक शाउर को भेजे गए प्रश्न का कोई उत्तर नहीं मिला।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भारी तूफान और बारिश के बाद से किफायती विमानन सेना शनिवार से ही अपनी उड़ाने रद्द कर रही है।

Back to top button