इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर

इंग्लैंड की महिला टीम की आलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन हाथ में फ्रैक्चर के कारण भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम मैच में नहीं खेल पाएंगी जिससे उसकी क्लीन स्वीप से बचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर

तीसरा और अंतिम वनडे मैच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दाएं हाथ की बल्लेबाज और बाएं हाथ की स्पिनर 19 वर्षीय एक्लेस्टोन सोमवार को दूसरे वन-डे से पहले वार्म अप के दौरान चोटिल हो गई थी।

इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘सोफी एक्लेस्टोन के दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और वह इंग्लैंड महिला टीम का भारतीय दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटेगी।’

भारत तीन मैचों की वन-डे सीरीज में अभी 2-0 से आगे चल रहा है। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

Back to top button