आ गया वोडाफोन यूजर के लिए 229 रुपये का नया धमाकेदार रीचार्ज पैक

जियो के टेलिकॉम सेक्टर में आने के बाद से प्रतियोगिता बहुत ज्यादा बढ़ गई है। अब कंपनिया एक से बढ़कर एक प्लान बाजार में उतार रही है। वोडाफोन ने भी अब अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए 229 रुपये का नया रीचार्ज पैक लेकर आया है। इस पैक में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2 जीबी 4G मोबाइल डेटा मिलेगा। कंपनी ने इसके साथ ही नए सब्सक्राइबर्स को उनके घर तक 4G सिम की होम डिलिवरी भी कर रही है।
Vodafone के इस प्लान की कीमत 229 रुपये है और इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। ऐसे में आपको कुल 56 जीबी डाटा मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान में ग्राहकों को लोकल, एसटीडी और रोमिंग के दौरान भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा वोडाफोन अपने इस प्लान में वोडाफोन प्ले ऐप की सुविधा दे रहा है जिसकी मदद से ग्राहक फ्री में लाइव टीवी, मूवीज देख सकेंगे।
वोडाफोन 18-24 साल के बीच के ग्राहकों के लिए ‘Vodafone Youth Offer’ लेकर आया है। इसके तहत नया कनेक्शन लेने पर आपको 499 रुपये में अमेजन प्राइम (Amazon Prime) का सालाना सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जबकि अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए हर साल 999 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप 499 रुपये में अमेजन प्राइम का फायदा उठाना चाहते हैं तो वोडाफोन के ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।





