आख़िर क्यों? पत्नी के मायके जाते ही हुआ पति का गला रेतकर मर्डर

अपराध का मामला जो सामने आया है वह सोनभद्र जिले के देवरी ग्राम पंचायत के काचन गांव का है जहाँ की सीमा पर स्थित महुआरी टोला में बुधवार की रात युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई. इस मामले में वारदात के समय घर पर कोई नहीं था और घटना की वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है.

इस मामले में झारखंड के भवनाथपुर के बनखेता गांव निवासी युवक एक दशक से देवरी गांव में जमीन खरीदकर सपरिवार रहता था और पुलिस ने कहा कि उन्हें जांच में पता चला है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. वहीं बीते बुधवार की शाम भी दोनों में झगड़ा हुआ था और उसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई. वहीं उसकी पत्नी का मायका विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में है और आज गुरुवार सुबह गांव की एक महिला युवक के घर दूध लेने गई और युवक की गर्दन कटी लाश देखकर चिल्लाने लगी.

उसके बाद ग्रामीणों ने जानकारी ग्राम प्रधान मोहम्मद कुद्दुस को दी और सुचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया. उसके बाद सीओ दुद्धी पहुंचे और पुलिस ने झारखंड से आए परिजनों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में सीओ दुद्धी संजय वर्मा का कहना है कि ”हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है. जल्द मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा. फारेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है.”

Back to top button