आवारा पशु बने मुसीबत, आये दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं

गोण्डा। आवारा पशुओं से जनपदवासियों का जीना मुहाल हो गया है। आवारा पशु एक तरफ जहां किसानों की फसल बर्बाद कर रहे है, वहीँ इनसे होने वाली दुर्घटनाए भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। आवारा गौवंश खुद भी दुर्घटनाओं का शिकार होकर लगातार मरते जा रहे हैं। हाल में ही जिलाधिकारी द्वारा सभी छुट्टे जानवरो को गौआश्रय केंद्र में छोड़े जाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन नगर पालिका द्वारा निर्देशो के पालन में कोताही की गई, परिणामस्वरूप शुक्रवार को लखनऊ हाइवे मार्ग पर कमिश्नर आवास के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर से एक गौवंश की मौत हो गयी।
शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं को गौआश्रय केंद्र में शिफ्ट करने की बात तो दूर दुर्घटना में गौवंश के मरने के बाद काफी देर तक नगर पालिका का कोई कर्मचारी उसे उठाने की जहमत भी नही उठाई। इस तरह की घटनाएं आये दिन हो रही हैं।





