आप का आरोप : प्रदेश में सच बोलने पर मुकदमे दर्ज कराती है योगी सरकार

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सच बोलना मुहाल हो गया है । सच बोलने पर योगी सरकार दर्ज कराती है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों समेत समाज के सभी वर्गों की हत्याएं हो रही है। कोरोना किड घोटाला किया गया। आप संसद संजय सिंह ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उनपर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। बाद में इसमें राजद्रोह की धारा भी बढ़ाई गई।
सभाजीत सिंह शनिवार को मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आप सांसद संजय सिंह को नोटिस भेजा है और 20 सितंबर को कोतवाली बुलाया गया है। संजय सिंह रविवार को दिल्ली से चलकर करीब ढाई बजे कोतवाली पहुचेंगे और अपनी गिरफ्तारी देंगे। सभाजीत सिंह ने अकहा कि हम लोग सरकार की इस कार्यवाही से डरने वाले नही है। योगी सरकार ने विगत कुछ महीनों से सांसद संजय सिंह सहित तमाम आप कार्यकर्ताओ पर कई मुकदमे दर्ज करा चुकी है। यह सिलसिला अभी भी जारी है।
प्रेसवार्ता में मौजूद आप प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा कि आप ने जाति आधारित सर्वे कराया गया था। सरकार ने पहले आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में योगी सरकार ने महज सर्वे कराने पर सांसद पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा कायम करा दिया। माहेश्वरी ने कहा कि आप कार्यकर्ता न्यायिक प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करेंगे।
The post आप का आरोप : प्रदेश में सच बोलने पर मुकदमे दर्ज कराती है योगी सरकार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





