आज हम आपको बताएंगे नारियल की बर्फी बनाने की आसान विधि..

देशभर में आज से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर कोई माता रानी की पूजा-अर्चना में लीन है। इस दौरान अगर आप भी व्रत-उपवास रख रहे हैं, तो आज हम आपको बचाएंगे नारियल की बर्फी बनाने की आसान विधि-
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
- एक कप चीनी
 - एक कप पानी
 - आधा कप ताजा किसा नारियल
 - एक बड़ा चम्मच खोया
 - एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
 - 4-5 कटे हुए बादाम
 - 6-7 कटे हुए पिस्ता
 - एक छोटा चम्मच घी
 
विधि :
- सबसे पहले चीनी और पानी को अच्छी तरह घोलकर चाशनी बना लें।
 - तैयार चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।
 - अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
 - नारियल को अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर पकने दें।
 - अब खोया और कुटी हुई हरी इलायची डालकर अच्छी तरह मिला लें।
 - इसके बाद एक ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर इस पर कुछ कटे हुए मेवे छिड़कें।
 - अब नारियल के मिश्रण को ट्रे में डालें और 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
 - बाद में इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
 - तैयार है नारियल की स्वादिष्ट बर्फी। इसे ठंडा होने पर सर्व करें।
 





