आज ऐसे करें श्री हरि की विशेष पूजा, नोट करें सही विधि

कामदा एकादशी को बेहद मंगलकारी माना जाता है। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2026) का व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने से जीवन में खुशहाली का आगमन होता है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है, तो आइए यहां इस आर्टिकल में इससे जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं –
कामदा एकादशी पूजा मुहूर्त (Kamada Ekadashi 2026 Puja Muhurat)
हिंदू पंचांग की गणना अनुसार, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत काल दोपहर 01 बजकर 02 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप पूजा-पाठ कर सकते हैं।
पूजा विधि (Kamada Ekadashi 2026 Puja Rituals)
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले रंग के कपड़े पहनें।
इसके बाद हाथ में जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत का संकल्प लें।
पूजा स्थल पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं।
भगवान को पीले रंग के वस्त्र, पीले पुष्प और चंदन अर्पित करें।
भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें।
एकादशी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें।
अंत में भगवान विष्णु और एकादशी माता की आरती करें।
गरीबों और ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें।
द्वादशी तिथि के दिन सुबह स्नान के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराकर या उन्हें दान देकर शुभ मुहूर्त में व्रत खोलें।
पूजन मंत्र (Kamada Ekadashi 2026 Puja Mantra)
शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥
पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम् ॥





