आज इस्तीफे का ऐलान कर सकते CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद फडणवीस पहली बार मीडिया से मुखातिब होंगे. सू्त्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस इस PC में इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं.

आज शाम पांच बजे एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की फिर बैठक होगी. इसमें तीनों की ओर से अपना नेता चुना जाएगा. गौरतलब है कि इससे पहले तीनों पार्टियां मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर मुहर लगा चुकी हैं, ऐसे में उनका नेता चुना जाना तय है.

Back to top button