आगरा-जयपुर के बीच हवाई सेवा की हुई शुरुआत: शताब्दी एक्सप्रेस से कम है किराया

आगरा. जयपुर से आगरा के बीच आज से हवाई सेवा की शुरुआत हो गई। आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया और योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने इस सेवा की शुरुआत की। इस सेवा को शुरु करने में आठ महीने का लंबा इंतजार करना पड़ा है। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयरलाइंस एयर फ्लाइट सेवा को शुरु कर रही है। लोग हफ्ते में अभी सिर्फ तीन दिन (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार) आगरा से जयपुर और जयपुर से आगरा के बीच उड़ान भरेगी। शताब्दी से कम होगा प्लेन का किराया
-आगरा से जयपुर के बीच अगर कोई पैंसेजर दोनों तरफ से टिकट की बुकिंग कराता है, तो उसे सिर्फ 2100 रुपए देने होंगे। वहीं अगर शताब्दी एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास में किराया 1245 रुपए सिर्फ एक तरफ का है। इससे कंपेयर करें तो आज से शुरु होने वाली फ्लाइट का किराया इससे कम है। चेयर कार में किराया 790 रुपए है। आगरा से जयपुर के बीच शताब्दी एक्सप्रेस में 3 घंटे 40 मिनट का वक्त लगता है।
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत होगी शुरुआत
– बता दें कि रीजनल कनेक्टिविटी के तहत ये सेवा शुरु की गई है। वैसे इस सेवा की शुरुआत मई में होने वाली थी, लेकिन इसकी शुरुआत के लिए करीब 8 महीने का इंतजार करना पड़ा। 48 सीटर एटीआर-42 एलेनिया प्लेन इस रुट पर अपनी सेवा देगा।
ये भी पढ़ें: 4 कैमरों के साथ लॉन्च हुआ ये दमदार स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
-इंडिया के टूरिज्म मैप में आगरा और जयपुर एक खास स्थान रखते हैं। फॉरेन टूरिस्ट दिल्ली आने के बाद उनका अगला डेस्टिनेशन आगरा और जयपुर ही रहता है। ऐसे में दोनों शहर टूरिज्म के लिहाज से इंंपार्टमेंट हो जाता है।





