अभी अभी: ताजमहल पर धमकी के बीच लगातार हुए दो बम धमाके!

आगरा : ताज नगरी आगरा इन दिनों आतंकियों के निशाने पर है. ताजमहल पर हमले की धमकी के बीच आज सुबह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो धमाके हुए हैं. अचानक हुए इन धमाकों से हड़कंप मच गया. पुलिस के आला अधिकारी तुरन्त रेलवे स्टेशन पहुंचे और मामले की जाँच शुरू कर दी है.आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो धमाके

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो धमाके

खबर है कि पहला धमाका आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर और दूसरा धमाका नजदीक ही मकान की छत पर हुआ. हालाँकि फ़िलहाल इस मामले में किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है. धमाके के बाद रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं.

गौरतलब है कि आतंकी संगठन आईएस के ट्वीटर हैंडल से ताजमहल पर हमले की धमकी दी गई थी. धमकी के बाद ताजमहल पर सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है. पुलिस ने यलो जोन में अपनी टीम के साथ शुक्रवार को दिनभर चैकिंग की.

Back to top button